दो-तीन दिनों में तापमान 43 डिग्री पहुंचने के आसार

 दो-तीन दिनों में तापमान 43 डिग्री पहुंचने के आसार

राज्य का. मौसम पछुआ के कारण शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री बढ़कर 43 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से तीन डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है। उत्तर पूर्वी भागों को छोड़ पटना समेत शेष जिलों में सतही हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। पछुआ के कारण ही राज्य का अधिकतम तापमान अभी ही 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया



है। गुरुवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि पटना का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में, जबकि पटना का न्यूनतम तापमान राज्य में सर्वाधिक 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य जिलों के अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।

Previous Post Next Post