भाषा-गणित में बच्चे कितने दक्ष, जांच करेंगे शिक्षक

 पटना, कार्यालय संवाददाता। स्कूलों में बच्चों की दक्षता रीडिंग टूल से जांची जाएगी। बच्चे पढ़ने और समझने में कितने दक्ष हुए हैं इसकी जांच कर शिक्षक प्रपत्र में भरेंगे।



पहली से आठवीं तक के बच्चों में भाषा सुधार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत राज्यभर के प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणित की दक्षता जांची जानी है। इसके लिए दक्षता प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। टूल प्रथम संस्थान की ओर से तैयार किया गया है।


दक्षता जांच के लिए बच्चों को अक्षर, शब्द और अनुच्छेद और कहानी पढ़ायी जाएगी। कितने बच्चे अक्षर पहचान पाते हैं और पढ़ पाते हैं। कितने बच्चे शब्द पढ़ पाते हैं, कितने अनुच्छेद और कितने कहानी पढ़ पाते हैं, इसकी जांच शिक्षक करेंगे। वहीं गणित में बच्चों को अंक-संख्या पहचान करनी होगी, इसके बाद बच्चों को जोड़-घटाव करना होगा। कितने बच्चे कर पाते हैं और कितने नहीं इसको पत्र में संधारित करना होगा। यह जांच दो बार होनी है। ताकि यह पता चले कि पहली से आठवीं तक के बच्चों की भाषा और गणित में सुधार के लिए चलाए गए अभियान से उनमें कितना बदलाव आया।

Previous Post Next Post