गया, प्रधान संवाददाता। ठंड को देखते हुए गया में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब गया में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक स्कूल का संचालन होगा। गुरुवार को डीएम डॉ. त्यागराजन ने इस बाबत निर्देश जारी किया। स्कूल, कोचिंग संचालक और आंगनबाड़ी को लेकर भी इसी तरह का निर्देश दिया गया है। यह निर्देश तीन से आठ जनवरी 2025 तक लागू रहेगा।
गौरकाबिल है कि सरकारी स्कूलों को समय पहले से ही सुबह साढ़े नौ से शाम बजे तक है। इस निर्देश का असर खास तौर पर निजी स्कूलों पर होगा।
कंबल वितरण के साथ अलाव की व्यवस्था हुई : गया। ठंड को देखते हुए जिले में जिला प्रशासन की तरफ से कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया है। बुधवार की रात से ही अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में असहायों के बीच कंबल का वितरण कर रहे हैं। बुधवार को डीएम डॉ. त्यागराजन ने निर्देश दिया था कि अधिकारी कंबल के साथ अलाव का भी प्रबंध करें। गुरुवार को कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई। डीएम ने कहा कि पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। चौक चौराहों पर अलाव की पूरी व्यवस्था करें। सभी एसडीओ, नगर निकाय के पदाधिकारियों और सीओ को अपने अपने क्षेत्र में घूमकर अलाव व्यवस्था का जाजया लेने का निर्देश दिया।