क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर इन एडवांस विश लिंक क्लिक करते ही लग सकता है चूना
GORAKHPUR (15 Dec): क्रिसमस व न्यू ईयर की बधाई देने के लिए इंटरनेट पर डिजिटल फॉर्मेट ढेर सारे मैसेज मौजूद है. लोग डिजिटली लिंक बेस्ड बधाई संदेश भी लोगों को खूब भेजते हैं, लेकिन अब साइबर अपराधियों ने इस लिंक बेस्ड बधाई संदेश और न्यू पार्टी इनविटेशन को साइबर क्राइम का जरिया बना लिया है. इस लिंक पर क्लिक करते ही आपको बड़ा चूना लग सकता है और चुटकियों में बैंक एकाउंट खाली हो सकता है. बीते कुछ दिनों में गोरखपुराइट्स के पास इस तरह के कई लिंक भेजे गए हैं. ऐसे में किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले एक बार जरूर सोचे.
रिमोट पर लेते है सिस्टम
क्रिसमस व हैप्पी न्यू ईयर इन पश्वास विश करने का सहारा लेकर साइबर स्कैमर्स फर्जी लिंक के जरिये लोगों को कासने का जुगाड़ लगा रहे है. सिटी में बीते कुछ दिनों में लोगों को इस तरह के लिंक भेजे जाने के मामले सामने आए, जिसमें नये साल की बधाई का संदेश तो हाती है, लेकिन उस लिंक पर क्लिक करते ही आपसे रिमोट डेस्क एक्सेस का परमिशन मागा जाता है. बीते दिनों कुछ लोग ऐसे फर्जी लिक का शिकार भी हो चुके हैं. तो कुछ समय रहते साइबर अपराधों के इरादे भाप कर रौल बैंक हो गए. तो आईये जानते है लिंक बेरठ बधाई संदेश है क्या और कैसे यह साइबर अपराधियों का नया हथियार बन रहा है?
