विशिष्ट शिक्षक से संबंधित कुछ सवाल एवं उनके संभावित जवाब

 🔔 विशिष्ट शिक्षक से संबंधित कुछ सवाल एवं उनके संभावित जवाब ⏳




---


📍 सवाल -

विशिष्ट शिक्षक के पहले वाला नियुक्ति-पत्र क्यों रद्द कर दिया गया?


💡 जवाब -

पहला नियुक्ति-पत्र एलॉट और काउंसेलिंग वाले जिले के नाम से निर्गत था, जबकि इस बार नियुक्ति-पत्र आपके पदस्थापन वाले जिले से निर्गत होगा।

👨🏻‍💻 ऐसा इसलिए किया गया ताकि शिक्षक वहीं विशिष्ट शिक्षक बनें, जहां वे वर्तमान में पदस्थापित हैं।



---


📍 सवाल -

जो ट्रांसफर फॉर्म भरे हैं, क्या वे ट्रांसफर होने के बाद विशिष्ट शिक्षक बनेंगे?


💡 जवाब -

नहीं, वे भी 1-7 जनवरी तक अपने वर्तमान पदस्थापित विद्यालय में ही विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे।

👨🏻‍💻 उसके बाद ही ट्रांसफर संभव होगा, क्योंकि नियोजन इकाई से पहले ट्रांसफर करना संभव नहीं था।



---


📍 सवाल -

विशिष्ट शिक्षक का वेतन कितना होगा?


💡 जवाब -

1 जनवरी 2025 को इंक्रिमेंट के बाद जो मूल वेतन होगा, वही समस्थानिक वेतन विशिष्ट शिक्षक के रूप में देय होगा।



---


📍 सवाल -

क्या सभी नियोजित शिक्षक 01-07 जनवरी 2025 को विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे?


💡 जवाब -

नहीं, केवल वे शिक्षक जिनकी सक्षमता-1 परीक्षा पास है और जिनका काउंसेलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, वही अभी विशिष्ट शिक्षक बन पाएंगे।



---

Previous Post Next Post