एससीईआरटी : टीएलएम मेला संपन्न, शिक्षक सम्मानित हुए

एससीईआरटी : टीएलएम मेला संपन्न, शिक्षक सम्मानित हुए

शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), पटना के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय टीएलएम मेला 3.0 (टीचर लर्निंग मेला) का बुधवार को समापन हो गया।




दो दिवसीय इस मेले में राज्य के सभी जिलों से आए 200 से अधिक शिक्षकों भाषा, गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई को रूचिकर और प्रभावी बनाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे नवाचारों को शिक्षण सामग्री के माध्यम से बताया गया। समापन के मौके पर उत्कृष्ट नवाचारों वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में एससीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारीगण, विषय-विशेषज्ञों एवं प्रतिभागी शिक्षकों ने भाग लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षकों के सतत् व्यावसायिक विकास की दिशा में एक


■राज्य के सभी जिलों से आए 200 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया 

■उत्कृष्ट नवाचार वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर मिला सम्मान


दूरदर्शी पहल बताया।


ये शिक्षक हुए सम्मानित : उर्दू भाषा में मो. नेहाल खान को रुचिपूर्ण कक्षा पद्धतियों के प्रदर्शन के लिए, हिन्दी भाषा में जूही कुमारी को बाल-साहित्य एवं सृजनात्मक लेखन, अंग्रेजी भाषा में रश्मि राज को संवादात्मक एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण के लिए, गणित में बलविंदर सिंह को खेल-आधारित एवं दैनिक जीवन से जोड़कर सरल बनाने की अभिनव शिक्षण-कला और पर्यावरण अध्ययन में वर्षा कुमारी को प्रकृति के लिए सम्मानित किया गया।

Previous Post Next Post