दो मिनट में ठीक कर देंगे, छोड़ेंगे नहीं...' बिहार के स्कूल में बच्चों के सामने शिक्षक-शिक्षिका का हाईवोल्टेज ड्रामा,
पश्चिमी चंपारण के बगहा‑2 प्रखंड स्थित हरका टोला प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में स्कूल के एक शिक्षक और महिला शिक्षिका के बीच इतना आपत्तिजनक और अमर्यादित विवाद देखने को मिलता है कि जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

कक्षा में बंद करने और ‘दो मिनट में ठीक कर देने' की धमकी
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक धनंजय दुबे महिला शिक्षिका रजनी तिवारी पर गुस्से में चिल्लाते हुए उन्हें कमरे में बंद कर देने और 'दो मिनट में ठीक कर देने' जैसी धमकियां देते दिखाई देते हैं. इतना ही नहीं, वह बच्चों के सामने ही महिला शिक्षिका को थप्पड़ मारने की बात कहते नजर आते हैं.