चौथा चरणः 46 हजार शिक्षक नियुक्ति को वैकेंसी इसी महीने
चौथे चरण के तहत राज्य के स्कूलों में लगभग 46 हजार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इसी माह यानी मार्च में वैकेंसी आएगी। राज्य में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के लगभग 46 हजार शिक्षकों की बहाली के लिए बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) ने विज्ञापन का प्रारूप बना कर शिक्षा विभाग को भेजा है।
शिक्षा विभाग से प्रारूप पर सहमति के साथ बीपीएससी को लौटने के बाद विज्ञापन जारी होगा। शिक्षा विभाग को लगभग 10 दिन पूर्व बीपीएससी ने
बीपीएससी ने शिक्षा विभाग को रिक्ति विज्ञापन का प्रारूप भेजा
टीआरई 4 के लिए रिक्ति का विज्ञापन तैयार कर शिक्षा विभाग को भेजा था। मगर अभी तक शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को प्रारूप नहीं लौटाया गया है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन का प्रारूप बीपीएससी को लौट जाएगा। विज्ञापन का प्रारूप लौटने में देरी होने की स्थिति में ही वैकेंसी आने में देर हो सकती है।
