मानदेय भुगतान में लापरवाही पर सख्ती

मानदेय भुगतान में लापरवाही पर सख्ती



जिले के सरकारी विद्यालयो मे मॉडल के तहत संचालित आईसीटी लैब के प्रशिक्षकों और रात्रि प्रहरियो के मानदेय भुगतान को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान ने पटना और मुंबई की दो बड़ी एजेंसियो को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर साक्ष्य और शेष विपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी पत्र के अनुसार अगस्त्य सर्विसेज एंड इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड,

●आईसीटी लैब के प्रशिक्षकों और रात्रि प्रहरियो के मानदेय भुगतान को लेकर जिला प्रशासन का सख्त रुख


पटना एवं एमएस आईएनपी टेक्नोलॉजीज, मुंबई को अल्टीमेटम जारी किया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी जय कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन कंपनियो द्वारा संचालित आईसीटी लैब में कार्यरत कर्मियों के मानदेय भुगतान हेतु बार-बार साक्ष्य मांगे गए। लेकिन कंपनियो ने अब तक इसे उपलब्ध नहीं कराया है। कंपनियो ने


दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 का मानदेय विपत्र जमा नहीं किया है। साथ ही अगस्त्य सर्विसेज' ने सितंबर 2023 से जनवरी 2025 तक और आईएनपी टेक्नोलॉजीज' ने फरवरी 2024 से जनवरी 2025 तक का कंप्यूटर सेट किराया विपत्र लंबित रखा है।


उन्होंने ने कंपनियों को सख्त हिदायत दी है कि पत्र निर्गत होने के 24 घंटे के अंदर सभी वांछित साक्ष्य और विपत्र उपलब्ध कराएं। समय सीमा के भीतर दस्तावेज प्राप्त नही होने की स्थिति मे भुगतान की प्रक्रिया संभव नही हो पाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी।

Previous Post Next Post