मध्य विद्यालय में अनियमितता का लगाया आरोप

मध्य विद्यालय में अनियमितता का लगाया आरोप


प्रखंड के भोपतपुर पंचायत स्थित जोगापुर कोठी मध्य विद्यालय में कथित अनियमितता को लेकर गुरुवार को ग्रामीणो ने विद्यालय के गेट के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणो का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से धांधली हो रही है। शिक्षकों द्वारा नियम-कानून की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणो ने मांग की विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षकों का तबादला कर किसी अन्य विद्यालय में भेजा जाए। उनका कहना है कि इस संबंध मे पहले भी स्थानीय विधायक समेत जिले के वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई थी। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नही हुई। इसी से नाराज होकर ग्रामीणो ने धरना दिया है।


बड़हरिया के जोगापुर कोठी मध्य विद्यालय में धरना पर बैठे ग्रामीण।

साथ ही चेतावनी दी यदि जल्द कार्रवाई नही हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। वही इस मामले में विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रदीप कुमार ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध नही है और हाई स्कूल से जुड़ी मांगों को लेकर कुछ लोग बेवजह शिक्षकों को दोषी ठहरा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय प्रशासन नियमो के तहत ही कार्य कर रहा है।

फिलहाल धरना-प्रदर्शन के बाद भी स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। लेकिन ग्रामीणो के तेवर देखते हुए आने वाले दिनो मे मामला और तुल पकड़ सकता है। धरना पर ग्रामीण पूर्व डाक बाबू सच्चिदानंद

Previous Post Next Post