मध्य विद्यालय नदरपुर में मध्याह्न भोजन में घोटाले का मामला उजागर

 मध्य विद्यालय नदरपुर में मध्याह्न भोजन में घोटाले का मामला उजागर



गयाजी जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत नदरपुर स्थित मध्य विद्यालय नदरपुर में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में घोटाले का मामला सामने आया है। विद्यालय में छात्रों की वास्तविक उपस्थिति कम होने के बावजूद मध्याह्न भोजन की सूची में अधिक छात्रों की संख्या दर्शाकर

खाना बनवाए जाने का आरोप है। मामला 15 जनवरी 2026 का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक कुल 23 छात्र उपस्थित थे जबकि मध्याह्न भोजन की सूची में 37 छात्रों को भोजन दिया जाना दर्शाया गया। वहीं कक्षा 6 से 8 तक मात्र 5 छात्र उपस्थित थे, लेकिन रिकॉर्ड में 22 छात्रों को

मध्यान भोजन दिया गया है। ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि छात्रों की वास्तविक उपस्थिति और मध्याह्न भोजन की संख्या में भारी अंतर है, जो सीधे तौर पर सरकारी योजना में अनियमितता और घोटाले की ओर इशारा करता है। इस मामले के उजागर होने के नाराजगी का माहौल है। माहोल
Previous Post Next Post