नियमित वेतन और पेंशन के लिए शिक्षकों ने दिया धरना
नियमित वेतन एवं पेंशन भुगतान समेत नौ सूत्री मांगो के लिए बिहार राज्य संबंद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राज्यभर के शिक्षाकर्मी बुधवार को गर्दनीबाग में धरना दिया।
नेतृत्व बिहार राज्य संबंद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रो. राजीव रंजन ने किया। मंच संचालन फैक्टनेब के सचिव डॉ. रवींद्र कुमार ने किया। विधान पार्षद डॉ. संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद डॉ. नवल किशोर प्रसाद यादव, विधान पार्षद डॉ. संजीव सिंह घरना स्थल पर पहुंच े और कहा कि मांगों को विस सत्र मे उठाएंगे।
