बिना कारण कार्यालय का चक्कर लगाने पर बीईओ ने जताई नाराजगी
जासं, सिवान : सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों के विद्यालय में पढ़ाई के बजाय अकारण कार्यालय का चक्कर लगाने पर नाराजगी व्यक्त किया है। मामले में बीइओ ने शिक्षकों को अल्टीमेटम जारी करते हुए पत्र निर्गत किया है। जारी पत्र में बीइओ ने कहा है कि प्रायः यह देखा जा रहा है कि प्रखंडाधीन कार्यरत शिक्षक, शिक्षिका, प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक व भारी प्रधानाध्यापक विद्यालय के पठन-पाठन अवधि में बीआरसी कार्यालय व शिक्षा विभाग के अन्य कार्यालयों में घूमते हुए पाए जा रहे है, जो खेद का विषय है
