सीटीईटी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द होगी जारी, ऐस करें डाउनलोड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (CTET 2026 ) की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। बोर्ड की ओर से आंसर की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी। आंसर की और रिस्पॉन्स शीट को कैंडिडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीटीईटी 2026 फरवरी सत्र की परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में ऑफलाइन (पेन एंड पेपर मोड) में किया गया था, जिसमें जिसमें पेपर-I (कक्षा I–V) और पेपर-II (कक्षा VI–VIII) शामिल थे।
सीटीईटी आंसर-की 2026 जारी होने के बाद इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे, जिसके साथ ओएमआर शीट को भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
सीटीईटी आंसर-की 2026 जारी करने के बाद सीबीएसई बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों के लिए आपत्ति विंडो को भी निर्धारित अवधि के लिए खोला जाएगा, जिसके जरिए उम्मीदवार किसी भी प्रश्न पर निर्धारित शुल्क जमा करके अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। उम्मीदवार द्वारा दर्ज की गई आपत्ति सही पाए जाने की स्थिति में जमा किया गया आपत्ति शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
कैसे डाउनलोड करें CTET Answer Key 2026 ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर दिए गए “CTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 4. लॉग-इन करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
स्टेप 5. PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।