शिक्षकों के स्थानांतरण और वरीयता सूची को लेकर बड़ी खबर!

 *✍️शिक्षकों के स्थानांतरण और वरीयता सूची को लेकर बड़ी खबर!*

👉शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के हित में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जो व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार लाएंगे:

*1. स्थानांतरण नियमावली (Transfer Rules)*

👉राज्य के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत नियमित शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों, विशिष्ट शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के लिए एक नई स्थानांतरण नियमावली तैयार करने का निर्णय लिया गया है। अब तबादले की प्रक्रिया व्यवस्थित और नियमबद्ध होगी।

*2. जिला स्तरीय समेकित वरीयता सूची (Seniority List)*

👉अब जिला स्तर पर कक्षा 1-5, 6-8, 9-10 और 11-12 के शिक्षकों के लिए अलग-अलग समेकित वरीयता सूची (Consolidated Seniority List) तैयार की जाएगी। सभी जिलों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।

यह कदम शिक्षकों की पदोन्नति और अन्य विभागीय सुविधाओं को और अधिक स्पष्ट बनाएगा!


 

Previous Post Next Post