प्राचार्या-संगीत में गाली-गलौच, मारपीट

प्राचार्या-संगीत में गाली-गलौच, मारपीट



प्रखंड में मंगलवार को बच्चों के सामने प्राचार्या और संगीत शिक्षिका के बीच जमकर मारपीट हुई। मामला बख्तियारपुर प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सतभैया की है। विवाद का कारण प्रार्थना के दौरान वीडियो बनाने को लेकर बताया जा रहा।


स्कूल में अचानक दो शिक्षिकाओं के बीच मारपीट व गाली-गलौच की घटना से विद्यार्थी सकते में आ गए। वहीं, घटना की जानकारी के बाद कुछ ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। शिक्षिकाओं के इस अशोभनीय रवैये की शिकायत लोगों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्यहोने पर पढ़ाई शुरू हुई। एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराईः शिक्षिकाओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं। प्रधानाध्यापिका कुमारी संगीता विद्यालय में प्रार्थना के समय वीडियो  बना रही थी। जिस पर स्कूल की संगीत शिक्षिका रतन राज नाराज हो गई। रतन राज ने प्रधानाध्यापिका को वीडियो बनाने से मना करने लगी। जिस पर दोनों के बीच पहले नोकझोंक हुई और देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें प्रधानाध्यापिका की अंगुली कट गई।


दूसरी ओर स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी प्रधानाध्यापिका पर बार बार वीडियो बनाकर डराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद परवेज ने कहा,ब्जी त्रा श्रित संगीत शिक्षका रतन राज।


उक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और संगीत शिक्षक के बीच मारपीट और हाथापाई की घटना निंदनीय है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्कूल में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिये घटना में शामिल एक शिक्षिका को दूसरे विद्यालय में तैनात किया जाएगा। वहीं थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने कहा कि विद्यालय की घटना को बीईओद्वारा जांच की जा रही है। बीईओ की अनुसंशा पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post