सरकारी कर्मियों को होली से पहले वेतन

सरकारी कर्मियों को होली से पहले वेतन


पटना, राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को फरवरी माह का वेतन होली से पहले मिलेगा। विधान परिषद में मंगलवार को विनियोग विधेयक पर सरकार का पक्ष रखते हुए वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने यह घोषणा की।


बता दें कि राज्य में नियमित कर्मचारियों की संख्या 7.5 लाख हैं। इसके अलावा 5 लाख 85 हजार शिक्षक-प्रधानाध्यापक हैं। वित्त मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि राज्य की


■विधान परिषद में मंगलवार को वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने की घोषणा 

■वित्त विभाग ने भी दिया 24 फरवरी से ही वेतन जारी करने का आदेश


वित्तीय स्थिति पूरी तरह संतुलित है। सरकार का खजाना खाली होने वाली बात बेबुनियाद है। खजाने की स्थिति यह है कि सरकार समय से पहले वेतन दे रही है। होली से पहले फरवरी का वेतन दे दिया जाएगा। इसके बाद विपक्ष की आपत्तियों व टीका-टिप्पणियों को दरकिनार करते हुए सदन ने बिहार


विनियोग संख्या-2 विधेयक-2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसे सोमवार को विधानसभा की स्वीकृति मिल चुकी थी। इसके साथ ही अब राज्य सरकार को नए वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित बजट राशि 3,47,589.76 करोड़ रुपये खर्च करने का अधिकार मिल गया है।


वित्त मंत्री की घोषणा के कुछ ही घंटे बाद वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने सभी सरकारी विभागों को मंगलवार (24 फरवरी) से वेतन/मानदेय जारी करने का निर्देश दिया है। फरवरी माह की समाप्ति तक सभी स्थायी और संविदा कर्मियों का वेतन उनके खाते में चला जाएगा।

Previous Post Next Post