स्कूल बंद कर शिविर लगाने के मामले में एचएम से शोकॉज

 स्कूल बंद कर शिविर लगाने के मामले में एचएम से शोकॉज



जिले के बाजपट्टी प्रखंड के मिडिल स्कूल माधोपुर चतुरी को अवैधानिक रूप से बंद कर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने का मामला सामने पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीईओ अभय कुमार ने प्रधानाध्यापक बिपिन कुमार से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है 

बताया गया है कि गत 7 फरवरी को स्कूल परिसर में मधुमेह जांच से संबंधित एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के कारण स्कूल में नामांकित छात्र-छात्राओं को छुट्टी दे दी गई, जिससे पूरे दिन पठन-पाठन कार्य पूरी तरह बाधित रहा। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन योजना की उपस्थिति रिपोर्ट भी शून्य पाई गई, जिसके चलते बच्चों को सरकार द्वारा प्रदत्त पोषण योजना का लाभ नहीं मिल सका। विभागीय नियमों के अनुसार, स्कूल अवधि में बिना सक्षम प्राधिकार



के पूर्व अनुमति के न तो स्कूल बंद किया जा सकता है और न ही किसी अन्य गतिविधि के नाम पर शैक्षणिक कार्य बाधित किया जा सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए स्कूल को बंद करना विभागीय दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। बीईओ श्री कुमार ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्कूल बंद करने, छात्र-छात्राओं को छुट्टी देने तथा मध्याह्न भोजन योजना का संचालन नहीं करने के कारणों का लिखित स्पष्टीकरण 24 घंटे के भीतर कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Previous Post Next Post