आरोपित शिक्षक किए गए निलंबित
जिले के बसंतपुर प्रखंड के उ.म.वि. हरियामा के शिक्षक विरेन्द्र साह को निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही के अधीन कर दिया गया है। डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बसंतपुर बीईओ के प्रतिवेदन के मद्देनजर यह कार्रवाई की है। वहीं आरोप पत्र अलग से निर्गत किया जायेगा। निलंबित शिक्षक विरेन्द्र साह के विरुद्ध गठित आरोपों की जांच के लिए जांच पदाधिकारी के रूप में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा व प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी के रूप में बीईओ बसंतपुर को नामित किया गया है।"
