विद्यालय में ड्यूटी के दौरान गिरीं शिक्षिका हार्ट अटैक से मौत

विद्यालय में ड्यूटी के दौरान गिरीं शिक्षिका हार्ट अटैक से मौत


में शुक्रवार की सुबह ड्यूटी के दौरान एक शिक्षिका की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी. 45 वर्षीया विशिष्ट शिक्षिका संजुला कुमारी विद्यालय परिसर में गिर पड़ीं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की. संजुला कुमारी प्रतिदिन की तरह समय पर विद्यालय पहुंचीं. उन्होंने छात्रों की प्रार्थना करायी और उपस्थिति दर्ज की. इसके बाद वह शौचालय गयीं. शौचालय से आने के बाद मैदान में चक्कर खाकर गिर पड़ीं. उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका स्थानांतरण हाल ही में जनवरी में किशनगंज से मनेर स्थित मौला विद्यालय में हुआ था. वह दानापुर के धोबीटोला की निवासी थी.

Previous Post Next Post