विद्यालय में चोरी के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

विद्यालय में चोरी के मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी



पीएम श्री गुंजेश्वरी उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज, रुकुंदीपुर मे सात फरवरी की रात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर लगभग पांच लाख की संपत्ति चुरा ली। दैनिक जागरण ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद पांचवें दिन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश राम के आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि चोरों ने


विद्यालय के तीन कमरों का ताला तोड़कर आइसीटीबी लैब सहित अन्य कमरो से कंप्यूटर उपकरण चुरा लिए। चोरी गए सामानो में 17 मानिटर, एक प्रिंटर, एक वायरलेस डिवाइस, छह बैटरियां, तीन माइक्रोसाफ्ट उपकरण, 15 यूपीएस और अन्य शैक्षणिक सामग्री शामिल हैं। विद्यालय में रात्रि प्रहरी सत्येंद्र कुमार सिंह हैं, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post Next Post