छत पर लगवाएं सोलर पैनल और पाएं 78,000 तक की सब्सिडी, जानें प्रक्रिया

छत पर लगवाएं सोलर पैनल और पाएं 78,000 तक की सब्सिडी, जाने प्रक्रिया



ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत दिलाने के उद्देश्य से 12 फरवरी को छपरा शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में "सोलर मेला' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत आयोजित यह मेला सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा।


विद्युत अधीक्षण अभियंता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी दे रही है। योजना के तहतः प्रति किलोवाट: ₹30,000 की सब्सिडी


एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ उपभोक्ताओं को योजना से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही तकनीकी और वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। मेले में सोलर पैनल लगाने वाले पंजीकृत वेंडर्स, ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने वाले बैंकों के प्रतिनिधि और विद्युत विभाग के अधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे। उपभोक्ता सीधे वेंडर्स से बातचीत कर अपनी छत की क्षमता के अनुसार पैनल का चयन कर सकते हैं और बैंक प्रतिनिधियो से फाइनेंस संबंधी प्रक्रिया समझ सकते हैं।


दी जा रही है। अधिकतम अनुदानः उपभोक्ताओं को कुल ₹78,000 तक की राहत मिल सकती है। अधीक्षण अभियंता ने जिलेवासियो से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या मे इस मेले में पहुंचकर योजना का लाभ उठाएं। अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें, बल्कि भविष्य के बिजली बिलों के भारी बोझ से भी मुक्ति पाएं।

Previous Post Next Post