जबरन नमाज पढ़वाने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
छोटे-छोटे बच्चों को प्रधानाध्यापक द्वारा जबरन नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद बीएसए ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी गई है।
प्राथमिक विद्यालय नौहझील में तैनात प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद द्वारा दूसरे धर्म की निंदा करने को लेकर भाजपा के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बीएसए मथुरा को शिकायती पत्र लिखा था। इसमें आरोप लगाया था कि प्रधानाध्यापक बच्चों को बहला फुसलाकर इस्लाम के लिए प्रेरित करता है। उन्हें नमाज पढ़वाता है। शिकायत में कहा गया कि वह हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना, हिंदू धर्म को निकृष्ट बताता है। प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल में
■भाजपा नेता की शिकायत पर बीएसए की कार्रवाई
■नौहझील के प्रा. स्कूल का मामला, कमेटी करेगी जांच
धर्म प्रचार की संदिग्ध गतिविधिया जारी हैं। वह विद्यालय में राष्ट्रगान का भी नहीं कराता है। बच्चे राष्ट्रगान करते हैं, तो वह उन्हें डांटता है
महिलाओं के प्रति भी इस व्यक्ति का आचरण उचित नही है। शिकायत पर बीएसए रतनकीर्ति ने खंड शिक्षाधिकारी द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को प्रथमदृष्टया दोषी माना और उसे निलंबित करते हुए उसे प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं मांट मे सम्बद्ध कर दिया है। प्रकरण की जांच के लिए बीईओ छाता एवं मांट की दो सदस्यीय समिति बना दी है।
