प्रभार नही देने पर 34 शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

प्रभार नही देने पर 34 शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण



बीपीएससी से चयनित प्रधान शिक्षकों को विद्यालय का प्रभार नही सौंपने मामले में जिले के 34 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीईओ साकेत रंजन ने इन सभी शिक्षकों से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा है। यह कार्रवाई बीपीएससी से नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई है। जिला शिक्षा कार्यालय में 29 जनवरी को लगाए गए प्रभार मेले में नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों ने पदाधिकारियो के समक्ष साक्ष्य के साथ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

Previous Post Next Post