विद्यालय के नौ शिक्षको में से पांच गैरहाजिर मिले
सिसवन, एसं। प्रखंड क्षेत्र के सिसवां कला पंचायत के अरजानीपुर विद्यालय में नौ शिक्षको में से पांच शिक्षक गैर हाजिर मिले। जबकि महज चार शिक्षक ही उपस्थित थे। प्रधान शिक्षक विगत पांच जनवरी से बिना सूचना के प्रभार दिए गायब हैं। ग्रामीणों ने गुरूवार को इसकी सूचना बीडीओ व बीईओ को दी। बीईओ ने बीआरसी से कर्मी भेज अरजानीपुर के कन्या विद्यालय की जांच कराई। जांच के क्रम में
ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि कोई भी अधिकारी जांच करने विद्यालय नहीं आते हैं, जिससे विद्यालय में विधि व्यवस्था चरमरा गई है। मोबाइल से उपस्थित भी नहीं बन रही है। बीईओ कुमार अभिषेक ने कहा कि विद्यालय की जांच कराई गई है। जांच के क्रम में कुछ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं, उनसे स्पष्टीकरण पूछते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
