सुपौल : प्रिंसिपल के मोबाइल में शिक्षिकाओं की तस्वीरें,
निर्मली स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल और हॉस्टल में गुरुवार दोपहर उस समय हंगामा शुरू हो गया संस्थान के प्रिंसिपल साजिद इकबाल कैफी के मोबाइल में वहां की महिला शिक्षिकाओं की कई तस्वीरें मिलीं। घटना के बाद शिक्षिकाओं और कर्मियों में आक्रोश फैल गया और परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटना सामने आने के बाद डीएम सावन हे कुमार ने निर्मली के एसडीएम को जांच के लिए एएनएम ट्रेनिंग स्कूल भेजा। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। जानकारी अनुसार, ड्यूटी के दौरान प्रिंसिपल अपने मोबाइल में तस्वीरों को जूम करके देख रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रही एक शिक्षिका की नजर पड़ गयी। उन्होंने तत्काल आपत्ति जताई।
