शिक्षा विभाग की नई अधिसूचना: स्कूलों में शिक्षक वरीयता और प्रभारी प्रधानाध्यापक चयन के तय हुए मानक
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की वरीयता को लेकर चल रहे वाद-विवाद के बीच शिक्षा विभाग ने एक जरूरी अधिसूचना जारी की है। इसके आधार पर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के बीच आपसी वरीयता निर्धारण और प्रभारी प्रधानाध्यापक नामित करने के मानक तय किये गये हैं। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस समय विद्यालयो मे पुराने सहायक शिक्षक, नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक व बीपीएससी से नियुक्त विद्यालय अध्यापक कार्यरत हैं। इनमें माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयो में प्रमंडलीय संवर्ग के सहायक शिक्षक को वरीय माना जाएगा।
