शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

जगतपुर मवि के शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण



नवगछिया के जगतपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों के बीच हो रहे लगातार विवाद एवं बच्चों को नशीला पदार्थ सूंघने को लेकर के नवगछिया प्रखंड के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विद्यालय पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी लिए। 


इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि विद्यालय में किसी भी तरह का विवाद बर्दाश्त से बाहर है, इसीलिए सभी लोग अपना व्यवहार नहीं तो बड़ी कार्रवाई होगी।

नशीला पदार्थ सूंघने के मामले ने पकड़ा तूल


उन्होंने सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है कि किस परिस्थिति में विद्यालय में विवाद हो रहा है। विद्यालय पठन-पाठन के लिए बना है।न कि आपसी विवाद करने के लिए। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में जिस तरह से विवाद हुआ है।इसके लिए प्रधानाध्यापक राजीव कुमार के द्वारा लिखित जानकारी दी गई थी, जिसके आलोक मे हमलोगों ने जांच की है।

Previous Post Next Post