बीईओ को निगरानी से पकड़वाने वाले शिक्षक को निदेशक ने किया सम्मानित

 निगरानी विभाग बिहार सरकार के सतर्कता सम्मान समारोह में आदर्श मध्य विद्यालय गोटपा बिक्रमगंज के शिक्षक विद्याभूषण को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के निदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने किया सम्मानित। बिक्रमगंज प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय गोटपा के शिक्षक विद्याभूषण को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के द्वारा मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव निगरानी विभाग, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक की उपस्थिति में निदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने आयोजित तृतीय सतर्कता सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।



 विदित हो कि बीते वर्ष प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कांत शर्मा एवं लेखपाल सुभाष कुमार को निगरानी विभाग ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकडा था। विभाग ने परिवादी विद्याभूषण की निडरता तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी इस साहसिक कार्रवाई के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने विद्याभूषण की उपलब्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा किया। यह सम्मान भ्रष्टाचार के विरुद्ध ईमानदार कर्मचारियों के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम है। एन०एम०ओ०पी०एस० के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विकाश कुमार सिंह सहित रोहतास के तमाम शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।

Previous Post Next Post