'सारण गुरु ऑनलाइन क्लास' के लिए दक्ष शिक्षकों की तलाश
नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच जिले में संचालित महत्वाकांक्षी पहल 'सारण गुरु ऑनलाइन क्लास' को नई ऊर्जा देने की कवायद शुरू हो गई है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा पदाधिकारी के मार्गदर्शन मे इस बार भी विद्यार्थियों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विषयवार दक्ष शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) अजित अमर हरिजन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जो भी शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाने के इच्छुक हैं, वे अपनी जानकारी जल्द उपलब्ध कराएं। ऑनलाइन क्लास को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित व उपयोगी बनाने के लिए जिलेभर से योग्य शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है। इच्छुक शिक्षक अपनी संपूर्ण जनकारी संबंधित टीम लीडर को सुपुर्द कर सकते हैं।
