शिक्षक की शादी के लिए सदन की पैरवी, कहा- छुट्टी दे दीजिए
पटना : विधानपरिषद में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के अवकाश को लेकर खूब बहस हुई। डा. संजीव कुमार सिंह ने तारांकित प्रश्न करते हुए बताया कि शिक्षकों को प्रधानाचार्य की जगह निदेशालय के स्तर से अवकाश की स्वीकृति दी जा रही है। उन्होंने सदन में एक शिक्षक की शादी का कार्ड दिखाते हुए कहा कि आवेदन के बावजूद अभी तक अवकाश की स्वीकृति नहीं दी गई है
