शिक्षिका बनी चोरों का निशाना, बैग से लाखों के आभूषण चोरी

शिक्षिका बनी चोरों का निशाना, बैग से लाखों के आभूषण चोरी


थाना क्षेत्र के फरछुआ गाँव के पास एक सरकारी शिक्षिका के बैग से लगभग दस लाख रुपये मूल्य के सोने-चाँदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना नौतन मोड़ से फरछुआ नहर पुल के बीच की बताई जा रही है।

पीड़िता कुंदन देवी, असाव थाना क्षेत्र के बिकऊर गाँव की निवासी हैं। वे अपने ससुराल से मायके आ रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा से सफर करते समय उनके बैग से गहनों से भरा थैला गायब हो गया।

जानकारी के अनुसार, कुंदन देवी ने गुठनी मोड़ से एक ई-रिक्शा रिजर्व किया था। यात्रा के दौरान मैरवा धाम के पास दो महिलाएँ उसी ई-रिक्शा पर आकर बैठ गईं। बताया जा रहा है कि फरछुआ नहर पुल के पास पहुँचने पर वे दोनों महिलाएँ उतरकर चली गईं। उस समय किसी को कोई शक नहीं हुआ और कुंदन देवी भी अपने गंतव्य की ओर बढ़ती रहीं।

मायके पहुँचने के बाद जब उन्होंने अपना बैग खोला तो उसमें रखा आभूषणों का थैला गायब मिला। बैग में रखे करीब दस लाख रुपये के सोने-चाँदी के गहने नहीं थे। यह देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत घटना की जानकारी एक-दूसरे को दी और संभावित स्थानों के बारे में पता करना शुरू किया।

परिवार के लोग अब रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी में जुटे हैं, ताकि संदिग्ध महिलाओं और ई-रिक्शा की पहचान की जा सके।

Previous Post Next Post