हर सरकारी स्कूल मे टैब से ही होगी बच्चों की हाजिरी

हर सरकारी स्कूल मे  टैब से ही होगी बच्चों की हाजिरी



राज्य के हर सरकारी स्कूल में बच्चों की हाजिरी टैबलेट से ही दर्ज होगी।

इसे सुनिश्चित करने का जिम्मा जिला शिक्षा पदाधिकाजरियों को दिया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि सभी प्रधानाध्यापकों को यह निर्देश दें कि बच्चों की हाजिरी टैबलेट से दर्ज करायें। यह निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारियों को शिक्षा विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिया गया है।

परिभ्रमण योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को आसपास के चिन्हित स्थलों पर भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियो द्वारा प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए जायेंगे। निर्देश मे  यह भी शामिल होगा कि बच्चों को भ्रमण कराने के बाद अभिश्रव सौंपना सुनिश्चित करें।

दूसरी ओर न्यायालय से जुड़े मामलो में 10 फरवरी के पहले प्रतिशपथपत्र-कारणपृच्छा दायर करने का स्पष्ट निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) को दिया गया है। जिन जिलों में एक माह से अधिक लंबित एमजेसी-सीडब्ल्यूजेसी के मामले हैं, उन जिलों के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (स्थापना) से स्पष्टीकरण पूछे जायेंगे। न्यायालय से जुड़े मामलो ं में और भी कई निर्देश दिए गए हैं।
Previous Post Next Post