12 दिनों में 50 मिलियन व्यूज पार, 7.2 रेटिंग वाली इंडियन सीरीज का दुनियाभर में बजा डंका, नेटफ्लिक्स पर बनी नं. 1
इमरान हाशमी और नीरज पांडे की वेब सीरीज 'तस्करी' ने ओटीटी की दुनिया में सही मायने में ग्लोबल लेवल पर तहलका मचा दिया है. यह सीरीज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार भी अपनी धाक जमा रही है. यह शो दुनिया के 20 अलग-अलग देशों में नेटफ्लिक्स की 'टॉप-10 नॉन-इंग्लिश शोज' की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. किसी भारतीय सीरीज के लिए इतने कम समय में दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतना वाकई एक बड़ी उपलब्धि है. विदेशी बाजारों में भी इमरान हाशमी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.
