जिले के छह बीईओ व डाटा इंट्री आपरेटर से पूछा गया स्पष्टीकरण
अररिया, वरीय संवाददाता शिक्षकों का वेतन विपत्र समय पर उपलब्ध नहीं कराने के कारण जिले के छह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और डाटा इंट्री ऑपरेटर सह लेखापाल से स्पष्टीकरण पूछा गया है। यह कार्रवाई डीपीओ स्थापना राशिद नवाज ने की है। जारी पत्र के अनुसार निदेशालय शिक्षकों के वेतन की समीक्षा की जा रही है, साथ ही 30 तारीख तक शिक्षकों की उपस्थित से संबंधित प्रतिवेदन जिला कार्यालय जमा करने को लेकर पूर्व से निर्देशित है, एसे मे ससमय अनुपस्थिति विवरणी जमा नहीं करने वाले जिले के छह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शीघ्र जमा करने और स्पष्टीकरण जमा करने का आदेश दिया गया है।
कार्रवाई की जद मे आए छह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अररिया, नरपतगंज, जोकीहाट, सिकटी, पलासी व कुर्साकांटा प्रखंड के हैं। डीपीओ स्थापना राशिद नवाज ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि 30 जनवरी को शाम तक सभी कोटि के शिक्षकों का वेतनाद भुगतान से संबंधित अनुपस्थिति विवरणी व विपत्र की मांग की गयी थी। लेकिन इस आदेश का पालन नहीं किया गया। इस कारण संबंधित शिक्षकों का वेदांता भुगतान से संबंधित शिक्षकों को वेतन आदि भुगतान से संबंधित विपत्र निर्मित करने में कठिनाई हो रही है। निदेशालय से उक्त संदर्भ में वीसी के माध्यम से ससमय वेतननादी भुगतान किये जाने के संदर्भ में पृच्छा की जा रही है।
