650 शिक्षकों का वेतन बंद होने पर जांच को पहुंचें आरडीडीई

650 शिक्षकों का वेतन बंद होने पर जांच को पहुंच े आरडीडीई


जिले मे साढे 6 सौ से अधिक शिक्षकों का वेतन बंद होने मामला मुख्यालय तक पहुंचने के बाद आरडीडीई राजदेव राम ने गुरुवार को डीईओ कार्यालय का निरीक्षण किया। डीपीओ स्थापना कार्यालय में करीब ढाई घंटे तक वेतन सहित बिन्दुओं पर आरडीडीई ने समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव के स्तर से चल रहे समीक्षा के क्रम में मुजफ्फरपुर के वेतन भुगतान की स्थिति बेहतर नही होने के बाद आरडीडीई को जांच का आदेश मिला था।  उन्होंने बताया कि शिक्षकों के वेतन बंद, उपयोगिता प्रमाण पत्र व अन्य बिन्दुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर उसे मुख्यालय भेजा जाएगा।


आरडीडीई राजदेव राम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से वेतन सहित अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की। साथ ही कहा कि अकारण किसी भी शिक्षक का वेतन बाधित नही होना चाहिए। अकारण वेतन बाधित होने की शिकायत के बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा। उपयोगिता प्रमाण के मामले मे  धीमी गति पर काफी नाराजगी व्यक्त की। उपयोगिता प्रमाण पत्र को लेकर कैंप लगाने का आदेश दिया। आरडीडीई ने कहा है कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण, बिहार दर्शन, प्री फैब, जीर्णोद्धार, बेंच डेस्क का डीसी विपत्र अविलंब मुख्यालय को भेजे। इस मामले में किसी भी स्तर से कोताही नही होनी चाहिए। 

Previous Post Next Post