टीचर को ढूंढ़ रही CBI, 1000000 के इनाम का ऐलान, महिला दरोगा अंजली को क्यों किया अरेस्ट?

टीचर को ढूंढ़ रही CBI, 1000000 के इनाम का ऐलान, महिला दरोगा अंजली को क्यों किया अरेस्ट?


बिहार के भोजपुर में एक सरकारी टीचर दो साल से ज्यादा समय से लापता है. उसे ढूंढ़ने जुटी सीबीआई की जांच में चौंकाने वाला मोड़ आ गया. शहर भर में जगह-जगह लातपा शख्स के पोस्टर चिपकाए गए और पता बताने वाले को 10 लाख का इनाम देने का ऐलान किया गया. साथ ही उनकी मोटर साइकिल का पता बताने पर भी 1 लाख का इनाम रखा गया. मामले में लखीसराय जिले में तैनात 2019 बैच की दरोगा अंजली कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया है।


भोजपुर अंतर्गत बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्ह रामपुर गांव के रहने वाले शिक्षक कमलेश राय के अपहरण का मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है. 13 जुलाई 2023 से लापता कमलेश राय की तलाश में अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) पूरी तरह जुट गई है. परिजनों द्वारा लगातार न्याय की गुहार और कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद इस मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी. जांच के दौरान इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. CBI ने लखीसराय जिले में पदस्थापित भोजपुर जिले की महिला दरोगा अंजली कुमारी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है. हालांकि, CBI की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दरोगा अंजली कुमारी की भूमिका किस स्तर तक इस कांड में रही है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

10 लाख का इनाम घोषित इधर, शिक्षक कमलेश राय की अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने के कारण CBI ने बड़ा कदम उठाया है. CBI के पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत कमलेश राय के बारे में ठोस सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है. वहीं, शिक्षक की मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. CBI ने इनाम की घोषणा को लेकर भोजपुर समेत आसपास के जिलों में पोस्टर भी चिपकाए हैं, जिनमें शिक्षक की तस्वीर और संपर्क नंबर जारी किए गए हैं.




Previous Post Next Post