विद्यालय अध्यापक को कालबद्ध प्रोन्नति
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की गोपालगंज इकाई द्वारा डीईओ को सौंपे गए मांग पत्र पर तत्काल संज्ञान लिया गया है। डीईओ योगेश कुमार ने नियोजित शिक्षकों, विशिष्ट शिक्षकों एवं विद्यालय अध्यापक के कालबद्ध प्रोन्नति (प्रमोशन) का पत्र निर्गत कर दिया है। इसके लिए नियोजित शिक्षक वर्षों से आंदोलनरत थे, उनका इंतजार खत्म हो गया।
जो नियोजित शिक्षक आज विशिष्ट और विद्यालय अध्यापक बन चुके है उनकी पूर्व सेवा के आधार पर प्रमोशन के लिए उनके मन में संशय की स्थिति थी।
