सुनील कुमार को मिला बेस्ट शिक्षा मंत्री का पुरस्कार

 सुनील कुमार को मिला बेस्ट शिक्षा मंत्री का पुरस्कार



बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को 'बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर अवार्ड' मिला है। वहीं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक कार्य के लिए उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल को नेशनल हायर एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया है। नई दिल्ली में मंगलवार को आयोजित 46वें विश्व प्रबंधन कांग्रेस में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

यह सम्मान राज्य में शिक्षा सुधार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा नीति-आधारित नवाचारों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए है। सम्मान समारोह के बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को बिहार सरकार द्वारा व्यावहारिक रूप से लागू किया जा रहा है। राज्य सरकार समावेशी,

गुणवत्तापूर्ण, नवाचार-युक्त एवं शोधपरक शिक्षण व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

कहा कि सात निश्चय-3 के तहत राज्य के पुराने एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही नई एजुकेशन सिटी के निर्माण एवं विकास को सरकार ने अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है।
Previous Post Next Post