नियोजित प्रखंड शिक्षकों को मिले प्रोन्नति
अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने जिले के स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम व डीईओ को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश नाथ पासवान ने कहा कि बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियमावली 2020 के तहत नगर व पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संवर्ग के मूल कोटि के शिक्षक पद पर योगदान की तिथि अथवा अनुमान्य प्रशिक्षण अहर्ता प्राप्त करने की तिथि से न्यूनतम 12 वर्ष की लगातार
संतोषजनक सेवा के आधार पर अगले वेतनमान (स्नातक कोटि) में प्रोन्नति दिये जाने का निर्देश प्राप्त है। उन्होंने ज्ञापन में जिले के नियोजित प्रखंड शिक्षकों का कालबद्ध प्रोन्नति दिये जाने की मांग की। जिले में भी 31.12.2025
के आधार पर मैट्रिक प्रशिक्षित वेतनमान में कार्यरत स्नातक योग्यताधारी शिक्षकों को स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान (कला एवं विज्ञान) के पद पर तथा स्नातकोत्तर योग्यताधारी स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान को प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति दी जाए।
जिला सचिव आलोक कुमार ने कहा कि नियोजित शिक्षकों का बकाया राशि सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने इस मामले का निपटारा किए जाने की मांग की। मौके पर सुरेश प्रसाद सिंह, मो. मिन्हाज अंसारी वीरेंद्र वीर एंव एंकू देव कुमार आदि थ
