बीआरसी में एमडीएम रिपोर्ट पर शिक्षकों का विरोध

 बीआरसी में एमडीएम रिपोर्ट पर शिक्षकों का विरोध



गोपालपुर की नवपदस्थापित बीआरपी दुर्गा कुमारी ने शुक्रवार को लालजी मध्य विद्यालय सिंघिया मकंदपुर में विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से एमडीएम की रिपोर्ट ली। इस पर शिक्षकों ने आपत्ति जताई। पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय और लालजी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने कहा कि रिपोर्ट बीआरसी में ही ली जानी चाहिए, जिससे सभी प्रधानाध्यापकों को सहुलियत हो। बीआरपी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में रिपोर्ट बीआरसी में ही ली जाएगी। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि बीआरसी के कर्मियों को बीआरसी में कार्य करना अनिवार्य है। इस मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। 
Previous Post Next Post