स्कूलों में हुई श्रद्धांजलि सभा
पटना। जिले के सभी अंचलों एवं प्रखंडों में शिक्षकों ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय ब्रजनंदन शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पटना मंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को जिले के सभी अंचलों एवं प्रखंडों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पटना सदर व बांकीपुर अंचल के उच्च, मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की संयुक्त श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता प्रेमचंद्र एवं मुरादपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की।
इसमें संगीता कुमारी, उदय नारायण चौबे, सुनील कुमार, सुधीर कुमार, प्रियरंजन कुमार, बालमुकुंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अब्दुल कयूम, राजीव कुमार, डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, उपेंद्र नाथ विद्यार्थी, सैयद इरफान अली, मो. साजिद अली, धर्मेंद्र सिंह, उमेश सिंह, प्रकाश सिन्हा, राजेश कुमार, फिरोज अनवर, मो. ग़ालिब, तबस्सुम परवीन, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, रीता राय, पूनम कुमारी, शालिनी कुमारी एवं संतोष कुमार सहित 18 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शामिल हुए।
