BPSC TRE 3.0 शिक्षकों के साथ स्थानांतरण में हो रहा अन्याय

 *BPSC TRE 3.0 शिक्षकों के साथ स्थानांतरण में हो रहा अन्याय* 



BPSC TRE 3.0 शिक्षकों का स्थानांतरण आज एक गंभीर और पीड़ादायक समस्या बन चुका है। यह निर्विवाद सत्य है कि TRE 3.0 शिक्षकों को आपसी (Mutual) स्थानांतरण की सुविधा दी गई थी, और उस समय कोई अतिरिक्त या नई शर्त लागू नहीं की गई थी।


लेकिन जब सामान्य (General / तीन जिला) स्थानांतरण की बारी आई, तब TRE 3.0 शिक्षकों के लिए नए-नए नियम बनाए जाने लगे, जबकि TRE 1.0 एवं TRE 2.0 के शिक्षकों को बिना किसी नई बाधा के सामान्य स्थानांतरण का लाभ दिया जा रहा है। यही स्थिति स्पष्ट रूप से अन्यायपूर्ण और भेदभावपूर्ण है।


जब Mutual Transfer पहले ही दिया जा चुका है, तो फिर सामान्य स्थानांतरण के समय नियम बदलना या नए नियम गढ़ना यह दर्शाता है कि TRE 3.0 शिक्षकों को जानबूझकर अवसर से वंचित किया जा रहा है। यह न तो तर्कसंगत है और न ही समानता के सिद्धांत के अनुरूप।


TRE 3.0 के हजारों शिक्षक अपने गृह जिले से सैकड़ों किलोमीटर दूर सेवा दे रहे हैं, जिससे उनके पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। समान सेवा शर्तें और समान कार्य होने के बावजूद यह असमान व्यवहार संविधान के समानता के अधिकार का उल्लंघन प्रतीत होता है।


अतः सरकार एवं शिक्षा विभाग से यह स्पष्ट मांग है कि

BPSC TRE 3.0 शिक्षकों को भी बिना भेदभाव के सामान्य (तीन जिला) स्थानांतरण का अवसर तुरंत प्रदान किया जाए।


नियम सभी के लिए समान हों — बाद में नियम बनाकर किसी एक वर्ग को रोकना सरासर अन्याय है। नया नियम bpsc tre4 से लागू हो।

Previous Post Next Post