निरीक्षण के समय धूप सेक रहे थे कई शिक्षक

 मुकुंदी चौधरी हाइ स्कूल में निरीक्षण के समय धूप सेक रहे थे कई शिक्षक



शहर के प्लस टू मुकुंदी चौधरी हाई स्कूल के गत 12 दिसंबर को निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के कई शिक्षक धूप सेकते पाए गए. पदस्थापित 32 शिक्षकों में 12 शिक्षक का आकस्मिक अवकाश पर थे. शिक्षक शाहिद अख्तर एवं राधा रानी उपस्थिति बनाकर गायब मिले. निरीक्षण के क्रम में नवमी कक्षा

के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी में 62 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी, किंतु भौतिक उपस्थिति मात्र 44 पाई गई. विद्यालय के किसी भी शिक्षक एवं शिक्षिका के द्वारा विगत सात महीने से पाठ टीका का संधारण नहीं किया गया था. बीइओ करुणा कश्यप ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से कई प्रकार की लापरवाही, कर्तव्यहीनता एवं विभागीय आदेशों के अवहेलना पर स्पष्टीकरण तलब किया है@pravesh

उन्होंने दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की है. डीइओ ने कहा है कि 11वीं एवं 12वीं कक्षा की उपस्थिति पंजी का संधारण व्यवस्थित रूप से नहीं किया गया था तथा इसमें छात्रों की उपस्थिति शून्य थी. किसी भी वर्ग में

रूटीन उपलब्ध नहीं थे. श्याम पट्ट पर दैनिक उपस्थिति अंकित नहीं पाई गई. 11वीं कक्षा में कल 24 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की गई थी, परंतु भौतिक रूप से कोई भी छात्र उपस्थित नहीं पाए गए. निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पदस्थापित कई शिक्षक वर्ग कक्ष को छोड़कर विद्यालय के मैदान में धूप में बैठ पाए.

कक्षा एवं विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया. रोकड़ बही भंडार पंजी एवं नौवीं तथा दसवीं के बच्चों का फी कलेक्शन रजिस्टर, निरीक्षण पंजी उपलब्ध नहीं पाया गया. सुनील कुमार राय, भारती कुमारी, नुपूर कुमारी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी का पाठ टीका अनुपलब्ध पाया गया.
Previous Post Next Post