'परीक्षा पे चर्चा' के लिए शिक्षक, छात्र व माता-पिता का टेस्ट होगा

 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए शिक्षक, छात्र व माता-पिता का टेस्ट होगा



नए साल में परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र का 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम है। इसमें हिस्सा लेने के लिए शिक्षक, विद्यार्थी और उनके माता-पिता को टेस्ट देना होगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद 130 प्रश्नों का बैंक तैयार कर रही है। इनके उत्तर के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। अच्छी रैंक पाने वाले शिक्षक, विद्यार्थी और उनके माता-पिता का नाम ही शिक्षा विभाग की ओर से पीएमओ को भेजा जाएगा, जहां से फाइनल होगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 11 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन होगा। इसमें प्रधानमंत्री सीधे छात्रों और अभिभावकों से जुड़कर परीक्षा

तनाव, पढ़ाई की रणनीति और आत्मविश्वास बढ़ाने पर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम में छठी से 12वीं कक्षा के बच्चों के साथ ही शिक्षक एवं अभिभावक भी शामिल हो सकते हैं। विदेश में रहने वाले पैरेंट्स भी हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। 130 सवाल पूछे जाएंगे

परीक्षा में 130 सवालों के जवाब देने होंगे। इसमें बहु विकल्पीय प्रश्न, क्रिएटिव टास्क, एक्टिविटी को पूरा करना होगा। परीक्षा पे चर्चा का उद्देश्य परीक्षा को तनाव नहीं, बल्कि सीखने और आत्म-विकास का अवसर बनाना है
Previous Post Next Post