पोर्टल पर सत्यापन के बाद होगा भुगतान आगमन-प्रस्थान के रेंडम

 पोर्टल पर सत्यापन के बाद होगा भुगतान आगमन-प्रस्थान के रेंडम





जिला शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सभी कोटि के स्कूल प्रधान, प्रधान शिक्षक समेत शिक्षक विद्यालय में निर्धारित समय से उपस्थित होकर इ-शिक्षा कोष पर आगमन व प्रस्थान दर्ज करने को कहा है. साथ ही नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान सुनिश्चित करने, बिना किसी विधिवत प्रतिनियुक्ति, प्रमाणित तकनीकी कारण अथवा सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन के अतिरिक्त किसी भी स्थिति में अन्यत्र प्रतिनियोजित स्वीकार नहीं होगा. दिसंबर महीने का वेतन भुगतान प्रखंड से प्राप्त नेगेटिव अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर इ-शिक्षा पोर्टल पर आगमन-प्रस्थान रेंडम सत्यापन के बाद किया जाएगा. इ-शिक्षा कोष से संबंधित कोई भी तकनीकी समस्या है तो साक्ष्य के साथ जिला कार्यालय को प्रतिवेदित करेंगे, ताकि

ससमय सुधार किया जा सके. विभागीय जानकारी के अनुसार सभी कोटि के प्रधान शिक्षकों, संबंधित स्कूल प्रधान व शिक्षकों के लिए इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर दैनिक उपस्थिति अनिवार्य है. गत जुलाई से नवंबर मध्य तक विशेष गहन पुनरीक्षण तथा चुनाव से संबंधित कार्यों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के कारण अन्यत्र प्रतिनियोजित की प्रविष्टि अपेक्षाकृत अधिक रही थी. हालांकि मतगणना के बाद प्रधान शिक्षक के लिए इ-शिक्षा कोष आधारित उपस्थिति के सत्यापन व वेतन भुगतान के निर्देश निर्गत किए जाने पर प्राप्त अनुपालन रिपोर्ट में आगमन-प्रस्थान की स्थिति में अत्यधिक वृद्धि (लगभग 40 से बढ़कर 95 प्रतिशत से अधिक) देखी गयी. यह दर्शाता है कि प्रखंड स्तर पर अनुश्रवण के अभाव में इन शिक्षकों द्वारा प्रायः इ-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने में जानबूझकर शिथिलता बरती जा रही थी.
Previous Post Next Post