मारपीट में एक और शिक्षक निलंबित

 मारपीट में एक और शिक्षक निलंबित



डुमरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पोखर टोल बरियारपुर में गत 13 दिसंबर को शिक्षकों के बीच हुए विवाद व मारपीट के मामले में अपनी पत्नी शिक्षिका के सहयोगी बने एक और शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

इससे पहले विद्यालय की प्रधान शिक्षिका अहाना गुप्ता व विशिष्ट शिक्षिका पुनीता कुमारी को निलंबित किया गया था। इसी मामले में डीईओ ने प्रावि करवाना टोल सुरसंड के विशिष्ट शिक्षक अमरेन्द्र कुमार को भी निलंबित कर विभागीस कार्रवाई के अधीन किया है। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा है कि प्रावि पोखर टोल बरियारपुर डुमरा


के संबंध में बीईओ डुमरा द्वारा स्थलीय जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि प्रावि करवाना टोल सुरसंड के विशिष्ट शिक्षक श्री कुमार ने अपनी पत्नी पुनीता कुमारी (विशिष्ट शिक्षिका प्रावि पोखर टोल बरियारपुर) के साथ मिलकर प्रधान शिक्षिका अहाना गुप्ता (प्रधान शिक्षिका प्रावि पोखर टोल बरियारपुर) के साथ उग्र लड़ाई व मारपीट किया गया। इसमें प्रधान शिक्षिका जख्मी हो गई। इस संबंध में विशिष्ट शिक्षक श्री कुमार से

स्पष्टीकरण की मांग की गई, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई जवाब नहीं मिला। डीईओ ने इसे उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना बताया है। साथ ही डीईओ ने ने आदेश पत्र में कहा है कि प्रधान शिक्षक प्रावि करवाना टोल सुरसंड द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि महिला प्रधान शिक्षक होने को लेकर शिक्षक अमरेन्द्र कुमार द्वारा मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग तथा अमर्यादित व्यवहार किया जाता है। डीईओ ने जांच रिपोर्ट, लगाए गये आरोप व साक्ष्यों के समीक्षा में पाया गया है कि स्कूल में असहयोगात्मक रवैया, अमर्यादित भाषा का प्रयोग आदि आरोप को प्रमाणित होने पर निलंबित कर दिया गया है।
Previous Post Next Post