वायरल वीडियो के बाद हरकत में शिक्षा विभाग, एमडीएम जांच के निर्देश

 एमडीएम को लेकर वायरल वीडियो की होगी जांच



जिले के सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता से जुड़े एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। कथित रूप से प्राथमिक विद्यालय दलितोद्धार, नवलपुर में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिससे विभाग की छवि प्रभावित हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एमडीएम डीपीओ ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एमडीएम योजना से जुड़े जिला एवं प्रखंड साधनसेवियों की एक टीम गठित की गई है। इस टीम को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित केंद्रीयकृत रसोईघर की स्थल पर जाकर गहन जांच करें
Previous Post Next Post