शिक्षक की हाजिरी स्कूल में, ड्यूटी प्रखंड कार्यालय में

 शिक्षक की हाजिरी स्कूल में, ड्यूटी प्रखंड कार्यालय में



उपस्थिति बना कर विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षक की शिकायत ग्रामीणों ने की है. ऐजनी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजोपुर में कार्यरत शिक्षक नीलकमल यादव के विरुद्ध जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि शिक्षक विद्यालय में नियमित उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अधिकांश समय प्रखंड कार्यालय में जमे रहते हैं, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मुखिया पंकज दास, उपमुखिया रामशंकर साहु, जदयू नेता मो. शाकिब आलम समेत अन्य ग्रामीणों द्वारा बीडीओ और बीपीआरओ को दिए गए आवेदन निर्वाचन कार्य की ड्यूटी का में कहा गया है कि शिक्षक हवाला देकर कक्षा संचालन से दूर


रहते हैं। आरोप यह भी है कि कुछ क्षेत्रीय पदाधिकारियों की विशेष


मेहरबानी से वे विद्यालयी कार्यों की अनदेखी कर दबाव और धौंस का माहौल बनाते हैं। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि शिक्षक नीलकमल यादव पर पूर्व में पैक्स चुनाव और पंचायत चुनाव के दौरान मतदाता सूची में छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें प्रखंड कार्यालय के निर्वाचन कोषांग से हटाया भी गया था। बावजूद इसके, फिर से विद्यालय छोड़कर प्रखंड कार्यालय में डेरा डालने की सूचना से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में आक्रोश है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि शिक्षक का राजनीतिक परिवार से संबंध है। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया के दौरान अपने परिवार या राजनीतिक हित में अनुचित लाभ पहुंचाने की आशंका बनी रहती है, जिसका उदाहरण पूर्व चुनावों में सामने आ चुका है।


जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रखंड में ऐसे कई शिक्षक उपलब्ध हैं जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है और उन्हें चुनावी कार्यों में लगाया जाना अधिक उचित होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिक्षक नीलकमल यादव को तत्काल प्रभाव से सभी चुनावी दायित्वों से मुक्त कर विद्यालय में नियमित रूप से पदस्थापित किया जाए, ताकि एक ओर बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और दूसरी ओर चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।


इस मामले में बीपीआरओ पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि शिक्षक के विरुद्ध लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post