नियोजित शिक्षकों के 14298 प्रमाण पत्रों की जांच पूरी, 9600 अब भी बाकी

 नियोजित शिक्षकों के 14298 प्रमाण पत्रों की जांच पूरी, 9600 अब भी बाकी



जिले की विभिन्न नियोजन इकाइयों द्वारा नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच लंबे समय से जारी है। अब तक 14298 प्रमाणपत्रों की जांच का काम पूरा हो चुका है। इन प्रमाण पत्रों की जांच की जिम्मेदारी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी गई है। जिले में वर्ष 2006 से 2015 के बीच विभिन्न नियोजन इकाइयों में पहली से आठवीं कक्षा तक कुल 10216 शिक्षक-शिक्षिका नियोजित हुए थे, जिनमें - से विभिन्न कारणों से करीब 200 से अधिक शिक्षक रिजाइन भी कर चुके हैं।


नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच करीब एक दशक से जारी है। इस एक दशक में करीब आधा से अधिक समय निगरानी को शिक्षकों के फोल्डर जमा कराने में ही निकल गए। अब जाकर सभी शिक्षकों के फोल्डर निगरानी के पास जमा हो सके हैं। विलंब से फोल्डर जमा होने का असर निगरानी जांच पर भी पड़ा है। जिले के नियोजित शिक्षकों के करीब 9600 शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच होनी अभी बाकी है। इसमें राज्य व राज्य के बाहर के बोर्ड व विश्वविद्यालयों से संबंधित प्रमाणपत्र शामिल हैं। इसमें 1500 ऐसे प्रमाण पत्र भी निगरानी को मिले हैं जो अपठनीय हैं।

Previous Post Next Post